इब रोम में छाया म्हारा छोरा, चांदी पर लगाया 'दांव'

अंडर-17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहलवान रोहित ने जीता सिल्वर मेडल खेलपथ संवाद सोनीपत। नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में रजत पदक जीतने के बाद मंगलवार रात सोनीपत के युवा पहलवान रोहित शर्मा ने दुनिया में फिर देश का नाम रोशन किया। रोहित ने इटली के रोम में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल पर दांव लगाया। रोहतक के गांव घिलौड़ के रहने वाले रोहित सोनीपत जिले के गांव जुआं के अखाड़े में अभ्यास करते हैं। .......

रांची की सुजाता भकत ने नीदरलैंड में फहराया तिरंगा

विश्व पुलिस खेलों में जीते दो चांदी के पदक खेलपथ संवाद रांची। अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीत चुकी झारखण्ड की रांची निवासी पॉवरलिफ्टर सुजाता भकत ने नीदरलैंड के रॉटरडैम में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में दो चांदी के पदक जीतकर समूचे हिन्दुस्तान को गौरवान्वित किया। सुजाता को इन खेलों में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल जर.......

हरियाणा की बहुरिया का निशानेबाजी में जलवा

विश्व निशानेबाजी में जीता कांस्य खेलपथ संवाद अम्बाला। छोरियों के बाद अब हरियाणा की बहू ने भी विदेश में धमाल मचा दिया है। पंजाब पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर कार्यरत हरियाणा के अम्बाला जिले की बहू अंजुम मोद्गिल ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अम्बाला के गांव चुड़ियाली की यह बहू दक्षिण कोरिया में हुए (आईएसएसएफ ) विश्व निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री में तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक .......

हार्दिक ने चिराग के साथ मिलकर जीती ‘चांदी’

पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2022 टूर्नामेंट खेलपथ संवाद सोनीपत। आयरलैंड में पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2022 टूर्नामेंट में देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 स्वर्ण पदक सहित 11 मेडल जीते। सोनीपत निवासी हार्दिक ने पुरुष युगल वर्ग में चिराग के साथ मिलकर देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। बुधवार देर रात लौटे सोनीपत की सिक्का कॉलोनी निवासी पैरा खिलाड़ी हार्दिक ने बताया कि नित्याश्री और मनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीते। प्रमोद भगत,.......

यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गिनाईं उपलब्धियां

कहा- 100 दिन में 132 खेल मैदानों तथा 100 जिमों की हुई स्थापना खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं के समग्र विकास के लिए वातावरण बनाने में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से कई सफल व दूरगामी कदम उठाए गए हैं। इनमें खेल और शारीरिक सौष्ठव को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाओं को सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में पूरा किया गया है। बीते 100 दिन में प्रदेश में 132 खेल मैदानों तथा 100 जिमों की स्थापना हुई है। यह जानकारी खेल एवं यु.......

जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में यह पहलवान दिखाएंगे दम

सोनीपत में पहलवानों के ट्रायल के बाद हुआ भारतीय टीम का चयन खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में रविवार को हुए ट्रायल में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय पहलवानों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 21 अगस्त तक बुल्गारिया के सोफिया शहर में किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को साई लखनऊ में इसी प्रतियोगिता के लिए महिला पहलवानों का चयन किया गया था। भारतीय कुश्ती.......

खिलाड़ी के जोरदार पंच से रिंग में गिरे बॉक्सर निखिल की मौत

राज्यस्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेलपथ संवाद बेंगलूरु। बेंगलुरु में किक-बॉक्सिंग मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। राज्यस्तरीय मैच में बॉक्सर के पंच से सामने वाले खिलाड़ी की मौत हो गई। निखिल सुरेश हादसे का शिकार बने। लाइव मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी नवीन के पंच पर निखिल रिंग में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेंगलुरु में इस टूर्न.......

आगरा में बढ़ रही सितोलिया खेल की लोकप्रियता

सितोलिया एसोसिएशन आफ इंडिया को मिली राष्ट्रीय खेल की मान्यता खेलपथ संवाद आगरा। भारत सरकार देसी खेलों को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में पुरातन समय से गांव के बच्चों में लोकप्रिय सितोलिया यानि पिट्ठू खेल ताजनगरी आगरा में भी अपनी पहचान बना रहा है। आगरा जनपद निवासी ब्रजमोहन शर्मा जोकि इस खेल के पदाधिकारी भी हैं, का कहना.......

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी में सेना और हरियाणा का जलवा

सेना को पुरुष वर्ग तो हरियाणा को महिला वर्ग की टीम चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद चेन्नई। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) और हरियाणा ने मंगलवार को सम्पन्न हुई पांचवीं युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में टीम चैम्पियनशिप जीती। सेना के पुरुष मुक्केबाजों ने अंतिम दिन 11 फाइनल में शिरकत करते हुए नौ में जीत दर्ज की और शीर्ष स्थान हासिल किया। सेना ने 81 अंक के साथ टीम चैम्पियनशिप जीती। सेना के लिए पहला स्वर्.......

आरजू ने पहलवानी में जीता सोना

जूडो में खेलेंगी कॉमनवेल्थ खेलपथ संवाद चरखी दादरी। बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन अंडर-20 चैम्पियनशिप में चरखी दादरी के गांव नीमली निवासी आरजू ने भी शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले आरजू ने हाल ही में बिश्केक में आयोजित एशियन अंडर-23 कुश्ती चैम्पियनशिप के दौरान रजत पदक हासिल किया था।  पिछले 15 दिनों में महिला पहलवान आरजू ने देश की झोली में दूसरा पदक डाला है। वहीं आरजू कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जूडो .......